मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 25नवंबर (नि.सं.)। कलयुग में लोग इतना लोभी हो गये है कि कब किस हद तक गिर जाएंगे इसका अंदाजा लगाना बहुत कठिन है। धन के लोभ में कलयुगी इंसान भगवान को भी निशाना बनाने के कोई कर कसर नहीं छोड़ रहे है। हाल ही में बागडोगरा में 4 बदमाशों ने करीब 9 मंदिरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। वहीं, मंदिरो में एक के बाद बाद चोरी की घटना ने पुलिस की नींद उड़ा रखी थी। हालांकि, बदमाशों को लग रहा था कि पुलिस इन तक कभी नही पहुंच पाएगी। लेकिन बागडोगरा थाना की सादे पोशाक की पुलिस मंदिरो में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया।


गुप्त सूत्रों से मिली खबर के आधार पर पुलिस ने गत 18 नवंबर की देर रात को बागडोगरा इलाके में अभियान चलाकर मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया। जिसके बाद पुलिस इन चारों आरोपियों 19 नवंबर को सिलीगुड़ी अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर मंदिरों से चोरी हुए समान को बरामद किया।

इसके बाद रिमांड अवधि पूरी होने के बाद बीते कल बागडगोरा पुलिस ने चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर फिर से तीन दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस सूत्रो से जानकारी मिली है कि यह गिरोह बागडोगरा और उसके आस पास के इलाकों में एक के बाद एक चोरी जैसी घटना को अंजाम दे चुका है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *