नक्सलबाड़ी, 30 जून (नि.सं.)। नई सरकार के सत्ता में आने के बाद एक के बाद एक ग्राम पंचायतों में इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में नक्सलबाड़ी ब्लॉक के मनीराम ग्राम पंचायत के तृणमूल प्रधान गौतम घोष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
वर्ष 2022 के पंचायत चुनाव में 18 सीटों वाले मनिराम ग्राम पंचायत में तृणमूल कांग्रेस ने 12, भाजपा ने 5 और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की थी।
बहुमत के आधार पर तृणमूल कांग्रेस ने बोर्ड का गठन किया और गौतम घोष प्रधान बने। लेकिन बोर्ड के पांच वर्ष होने से पहले प्रधान पद से उन्होंने इस्तीफा दे दिया। इस दिन गौतम घोष ने बताया कि शारीरिक अस्वस्थता और पारिवारिक कारणों के चलते उन्होंने इस्तीफा दिया है।
