मंत्री अखिल गिरी के इस्तीफे की मांग में कूचबिहार में भाजपा ने निकाली विरोध रैली

कूचबिहार,12 नवंबर (नि.सं.)। भाजपा ने राज्य के मंत्री अखिल गिरी के इस्तीफे की मांग में कूचबिहार में विरोध रैली निकाली है। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप मंत्री अखिल गिरी के खिलाफ उठे है।


इसके विरोध में आज कूचबिहार जिला भाजपा ने कूचबिहार शहर में विरोध रैली निकाली है। यह रैली जिला भाजपा पार्टी कार्यालय के सामने से शुरू हुई और शहर के विभिन्न मार्गों की परिक्रमा की। इस दौरान प्रदेश भाजपा महासचिव तथा फालाकाटा के विधायक दीपक बर्मन, कूचबिहार जिला भाजपा के अध्यक्ष तथा विधायक सुकुमार राय, विधायक निखिल रंजन दे, विधायक सुशील बर्मन समेत अन्य लोग मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *