मानसिक रूप से असंतुलित युवक की गोली मार कर हत्या करने का आरोप वनकर्मियों के खिलाफ

अलीपुरद्वार 13 जनवरी (नि.सं.) मानसिक रूप से असंतुलित एक युवक को गोली मार कर उसकी हत्या करने का आरोप जलदापाड़ा राष्ट्रीय उद्यान के कोदालबस्ती रेंज के मंथाराम बिट के कर्मियों के खिलाफ उठा है। मृतक का नाम विमल राभा (33) है। वह उत्तर मेंदाबाड़ी गांव का निवासी था।

घटना के बाद गुस्सायी जनता ने स्थानीय बिट ऑफिस के साथ-साथ वन विभाग के दो वाहनों में तोड़-फोड़ की और कोदालबस्ती रेंज में विरोध-प्रदर्शन भी किया। वहीं, कोई अप्रिय घटना न घटे इसके लिये इलाके में पुलिस तैनात की गयी है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि मानसिक रूप से असंतुलित उक्त युवक रविवार शाम को गाय लाने के लिये जंगल में गया था, जहां वह रास्ता भटक गया। आज तड़के वह घर के पास पहुंचने वाला ही था कि वनकर्मियों ने उस पर गोली चला दी। बाद में गंभीर हालत में उसे अलीपुरद्वार जिला अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusjojobetbetvolemobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetPusulabet girişPusulabet güncel girişgrandpashabetCasibomCasibomgrandpashabetjojobetcasinowontipobetbets10 girişurfa konteynerşanlıurfa konteynerpusulabet girişcasibomgrandpashabet girişmatbet girişVDCasinoonwincasibom girişcasibom girişbetcio girişbetgitromabetromabetgameofbetradissonbetcratosroyalbetjojobetholiganbetjojobetgrandpashabetjojobetDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetbahiscasinoromabetcasibomjojobetgrandpashabetmatbetsekabetjojobetbetciosekabetjojobetmarsbahisimajbetgrandpashabetholiganbetholiganbetgrandpashabetdeneme bonusu veren sitelerpalacebetŞans Casinocasibomjojobet betcioazhar-itay.com grandpashabetgrandpashabetpusulabet Built with ❤︎ by appycodes