मंत्री गौतम देव ने मुख्यमंत्री पर किये गये कटाक्ष का दिया करारा जवाब

सिलीगुड़ी, 20 सितंबर (नि.सं.)। मंत्री गौतम देव ने राज्य की मुख्यमंत्री पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सौमित्र खां द्वारा किये गये कटाक्ष का करारा जवाब दिया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के उत्तर बंगाल दौरे को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सौमित्र खां ने कहा कि मुख्यमंत्री वोटों का व्यापार करने के लिए उत्तर बंगाल आ रही है।


उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कार्यकाल में पश्चिम बंगाल में आतंकवादी पनप रहे है।सौमित्र खां के इस व्यक्तव की कड़ी निंदा करते हुए मंत्री गौतम देव ने कहा कि सौमित्र खां भाजपा युवा मोर्चा के राज्य अध्यक्ष है, इसलिए उन्हें सोच समझ कर टिपण्णी करनी चाहिए।

मुख्यमंत्री पुरे राज्य में कार्यक्रम कर सकती है। सौमित्र खां क्या सोचते है, यह उसपर निर्मर नहीं करता। वहीं, आतंकवादी के टिपण्णी पर उन्होंने सौमित्र खां को करारा जवाब दिया है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *