माथाभांगा में घर के बरामदे में मिला बम, लोगों में दहशत का माहौल

कूचबिहार,26 अक्टूबर (नि.सं.)। एक बार फिर माथाभांगा के भोजनेर छड़ा इलाके में बम बरामद होने इलाके में हड़कंप मच गया। बताया गया है कि मंगलवार की देर रात इलाके के निवासी बिष्णु मजूमदार के घर पर किसी ने बम फेंका। आज सुबह लोगों ने बम देखा। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की खबर मिलते ही माथाभांगा पुलिस मौके पर पहुंची और बम को बरामद किया।


पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है। इस संबंध में बिष्णु मजूमदार ने कहा कि किसी ने रात में घर पर बम फेंका था। आज सुबह जब हम लोग उठे तो बरामदे में उक्त बम को देखा। अगर बम फट जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना से इलाके के लोग दहशत में है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *