माथाभांगा में गृहिणी का फंदे से लटकता शव बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

कूचबिहार,1 अक्टूबर(नि.सं.)। कूचबिहार के माथाभांगा के न्यूटाउन पाड़ा इलाके में एक गृहिणी का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि गृहिणी की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया है। मृतका का नाम पिंकी साहा है।


बताया गया है कि शनिवार रात को पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद आज तड़के गृहिणी का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया। खबर पाकर गृहिणी के परिजन मौके पर पहुंचे। साथ ही माथाभांगा पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए माथाभांगा मुर्दागृह में भेजा।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि 2008 में दोनों की शादी हुई थी। शादी के बाद उस पर पिता के घर से रूपये लाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। रूपये नहीं देने पर उस पर अत्याचार किया जा रहा था। आरोप है कि रूपए न मिलने के कारण पिंकी की हत्या कर उसे फांसी पर लटका दिया गया है।


वहीं, गृहिणी के पति ने कहा कि पिंकी मानसिक रूप से बीमार थी। कल रात कुछ समस्या हुई थी। फिर आज सुबह मैंने उसे फांसी पर लटका हुआ पाया। उन्होंने कहा पत्नी के परिवार द्वारा लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। पुलिस पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *