माटीगाड़ा में घर के अंदर से गांजा सप्लाई कर रही थी महिला, गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,18 मार्च (नि.सं.)। माटीगाड़ा इलाके में घर के अंदर से गांजे का धंधा चल रहा था। इस धंधे को एक महिला चलाती थी। वह सिलीगुड़ी की दुकानों में गांजे की खपत की पूर्ति करती थी। घर के अंदर गांजे के छोटे-छोटे पैकेट बनाकर पूरे शहर में बेचती थी। लेकिन माटीगाड़ा थाना की सादे पोशाक पुलिस ने घर के अंदर चल रहे मादक के धंधे का खुलासा किया है।


मादक के धंधे की मास्टरमाइंड महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी महिला का नाम जगतार साहनी (50) है। वह माटीगाड़ा के सूटकी गोडाउन की रहने वाली है। जगतार साहनी ने अपने घर के अंदर ही गांजा की फैक्ट्री खोली थी। जगतार साहनी बाहर से गांजा मंगवाती थी और अपने घर में गांजे की छोटे-छोटे पैकेट बनाकर सिलीगुड़ी के मार्केट में बेचती थी। वह सिलीगुड़ी में गांजे की डिस्ट्रीब्यूटर मानी जाती थी।

इसकी खबर मिलते ही माटीगाड़ा थाना की सादे पोशाक पुलिस ने बीती रात को माटीगाड़ा के सूटकी गोडाउन स्थित जगतार साहनी के घर में अभियान चलाया और गांजे के पैकेट तैयार करते हुए उसे पकड़ा। उसके घर से कुल12 किलो गांजा बरामद किया गया है।


इसके बाद डिप्टी एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट शांतनु तरफदार की उपस्थिति में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जगतार साहनी को गिरफ्तार किया गया है। आज आरोपी महिला को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *