भारी बारिश से माटीगाड़ा के कई इलाके जलमग्न, लोगों के बीच पहुंचे राज्यमंत्री आनंदमय बर्मन  

माटीगाड़ा, 28 जून (नि.सं.)। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण माटीगाड़ा के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। शनिवार रात से शुरू हुई तेज बारिश के चलते निर्मल नगर, रवींद्र पल्ली समेत आसपास के इलाकों में भारी जलभराव हो गया। जिससे आम लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।रविवार सुबह सूचना मिलते ही माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक तथा राज्यमंत्री आनंदमय बर्मन मौके पर पहुंचे। उन्होंने जलमग्न इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

इस दौरान राज्यमंत्री को कमर तक पानी में चलकर विभिन्न इलाकों और घरों तक पहुंचते देखा गया। उन्होंने स्थानीय लोगों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes