माटीगाड़ा में दो किलो ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार 

सिलीगुड़ी, 24 अप्रैल (नि.सं.)। माटीगाड़ा थाना की सादे पोशाक की पुलिस ने गुप्त सूत्रों से मिली खबर के आधार पर अभियान चलाकर मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) के साथ दो लोगों को बीते रात गिरफ्तार किया हैं।


आरोपियों के नाम जहांगीर अली और रज्जाक शेख हैं। इनमें एक कालियागंज और दूसरा करणदिघी का निवासी हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये दोनों लोग एक जाइलो वाहन से ब्राउन शुगर की डिलीवरी करने के लिए सिलीगुड़ी के लिए रवाना हुए। लेकिन इससे पहले ही पुलिस को इसकी भनक मिल गयी। जिसके बाद बाईपास मोड़ इलाके में वाहन को रोक कर तलाशी ली गयी।

इस दौरान वाहन से दो किलो ब्राउन शुगर बरामद हुआ। जिसके बाद मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं, जब्त ब्राउन शुगर का बाजार मूल्य करीब करोड़ों रूपये के आसपास आकी गयी हैं। आज दोनों आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *