“मैं जीवित रहते हुए गैरकानूनी कार्यों को नहीं होने दूंगा : गौतम देव

सिलीगुड़ी, 15 दिसंबर (नि.सं.)। जब तक मैं जीवित हूं, मैं गैरकानूनी कार्यों को नहीं होने दूंगा। आज साहुडांगी संलग्न अधिकारपल्ली में नगर निगम के मेयर गौतम देव ने ऐेसी ही जानकारी दी है। फूलबाड़ी में उत्तरकन्या बनने के बाद पूर्व उत्तरबंग विकास मंत्री गौतम देव ने वहां के निवासियों को हटाकर साहुडांगी संल्ग्न अधिकारपल्ली में बसाने की व्यवस्था की थी। तब से लोग वहां रह रहे थे।


आरोप है कि उक्त इलाके की जमीन पर पूंजीपतियों की नजर है। इतना ही नहीं अधिकारपल्ली के पास बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां बन रही हैं। आरोप है कि अधिकारपल्ली और आसपास की नदियों पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही पूंजीपतियों ने नदी का रुख मोड़ने कर रेलवे की जमीन भी हड़प ली है। इसकी जानकारी मिलते ही आज को गौतम देव वहां पहुंचे। उन्होंने इलाके की मौजूदा स्थिति पर क्षोभ प्रकट किया। उन्होंने कहा ऐसा नहीं होने दिया जा सकता। हम इसे रोकेंगे। नदी का रूख मोड़ दिया गया है। सभी कानूनों का उल्लंघन करते हुए बनाए गए हैं। इसे किसी भी सुरत में नहीं करने दिया जायेगा। मैं जीवित रहते हुए ऐसे होने नहीं दूंगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *