मेट्रोपोलिटन पुलिस का ‘बाघिनी’-1 का ट्रेनिंग समाप्त, सभी को सौंपे गए प्रमाण पत्र

सिलीगुड़ी ,19 दिसंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस की पहल पर और आईसीसी की सहयोगिता से लड़कियों और महिलाओं के लिए शुरू की गई बाघिनी अभियान का पहला ट्रेनिंग आज समाप्त हो गया है। ट्रेनिंग में शामिल सभी लकड़ी और महिलाओं को सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नर द्वारा प्रमाण पत्र सौंपे गए। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन आगे सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस ने 18 से 45 वर्ष की लड़की और महिलाओं को लेकर बाघिनी-1 की शुरुआत की थी।


पुलिस के अभियान में कुल 100 लड़की व महिलाएं शामिल थी। जिन्हें चार दिन तक हर तरह की ट्रेनिंग दी गई। इन सभी को मेट्रोपोलिटन के उच्च पदस्थ अधिकारी, एयरफोर्स की पायलट और डिस्टिक मजिस्ट्रेट की तरफ से सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग के साथ-साथ योगा मेडिटेशन और कानूनी धाराओं के साथ उनके अधिकारों की विशेष जानकारी दी गई है।

इस विषय पर सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नर गौरव शर्मा ने कहा कि महिलाओं व लड़कियों को मजबूत बनाने के लिए नए प्रोजेक्ट बाघिनी की शुरुआत की गई थी। आज बाघिनी का पहला प्रोजेक्ट पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि बाघिनी-1 में ओवरऑल बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली तीन लड़कियों को विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया है। उन्होंने कहा कि बाघिनी-1 की सफलता के बाद बाघिनी-2 जल्द शुरू किया जाएगा।


इस बार कुछ नए विषय जोड़े जाएंगे। इधर, बाघिनी-1 में सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देने वाली कोच मोनालिसा राय ने कहा कि चार दिनों की ट्रेनिंग के बाद लड़कियां और महिलाएं बाघिनी बन कर तैयार हो गई है। सभी को चार दिनों में किक बॉक्सिंग,पंच, मेडिटेशन, योगा के साथ-साथ और भी कई तरह की ट्रेनिंग दी गई है। जो वर्तमान समय में काफी आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *