मेयर ने किया जैविक खाद स्टाॅल का उद्घाटन

सिलीगुड़ी,25 फरवरी (नि.सं.)। सिलीगुड़ी शहर के लोगों को अब से 12 रूपये दर से जैविक खाद मिलेगा।मेयर अशोक भट्टाचार्य ने आज नगर निगम के सामने इस जैविक खाद के स्टाॅल का उद्घाटन किया।


इसी स्टाॅल के माध्यम से लोगों को 12 रूपये की दर से कम मूल्य पर खाद दिया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम द्वारा जैविक खाद निर्माण करने की प्रकिया पूरी हो चुकी है। इस स्टाॅल से चाय बागन के साथ आम लोगों को भी कम मूल्य पर जैविक खाद आसानी मिल पाएगा।

मौके पर मेयर अशोक भट्टाचार्य ने कहा कि 2 और 17 नंबर वार्ड और विधान मार्केट पचनशील पदार्थ को जमा करके उससे जैविक खाद बनाया जाएगा। इसके बाद परियोजना में कुल 14 वार्ड को शामिल किया जाएगा। आज  के कायर्क्रम में मेयर अशोक भट्टाचार्य,डिप्टी मेयर राम भजन महतो, मुकुल सेन गुप्ता ,शंकर घोष सहित अन्य नगर निगम के अधिकारी उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *