महानंदा नदी में ग्रीन ट्रिब्यूनल के नियम के विरुद्ध छठ घाट निर्माण, निगम प्रशासन ने तोड़ा  

सिलीगुड़ी, 29 अक्टूबर (नि.सं.)। महानंदा नदी में ग्रीन ट्रिब्यूनल के नियम के विरुद्ध छठ घाट निर्माण का आरोप सामने आते ही सिलीगुड़ी नगर निगम प्रशासन हरकत में आ गया। शनिवार शाम को पुलिस की मौजूदगी में सिलीगुड़ी नगर निगम के कर्मियों ने लालमोहन मौलिक निरंजन घाट के बीचो बीच बने घाट को तोड़ दिया। घाट के निर्माण में रखे गए रेत के बस्ते को नदी में बहा दिया गया।


इधर, निगम के इस कार्रवाई से घाट निर्माण कर रहे लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। लोगों ने निगम कर्मचारियों को घेर कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाद में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची। 

वहीं, वार्ड 18 के पार्षद संजय शर्मा भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद प्रदर्शन कर रहे युवकों से बात किया। पार्षद ने युवकों से कहा कि ग्रीन ट्रिब्यूनल के विरुद्ध नदी में घाट नहीं बनाया जा सकता। नदी के बीचो बीच रेत की बोरी नहीं रखा जा सकती है। इसके अलावा, पुलिस ने माइनिंग कर नदी के बीचो बीच घाट बनाने वालों के खिलाफ कानून कार्रवाई करने की बात कही।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *