सिलीगुड़ी दौरे पर मंत्री अग्निमित्रा पाल का तृणमूल पर तीखा हमला  

सिलीगुड़ी, 7 जून (नि.सं.)। एक दिवसीय दौरे पर राज्य की मंत्री अग्निमित्रा पाल उत्तर बंगाल पहुंची है। आज सुबह वे बागडोगरा एयरपोर्ट पर उतरी, जहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि तृणमूल नेताओं को अब “चोर-चोर” के नारे सुनने पड़ रहे हैं। उनके अनुसार, तृणमूल नेताओं ने कटमनी और लूट की है, इसलिए यह स्थिति बनी है। उन्होंने कहा कि जनता ने वोट के जरिए अपना जवाब दे दिया है और वह हमेशा जनता के पक्ष में हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की सरकार केवल उत्सवों में व्यस्त रही है। वहीं, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की पहली बैठक से यह स्पष्ट हो गया है कि अब उत्तर बंगाल की उपेक्षा नहीं होगी और पहाड़ी इलाकों को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

मंत्री ने बताया कि वे दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और मिरिक की स्थिति का जायजा लेंगी। साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों की समस्याओं को देखेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम में भर्ती घोटाले की जांच की जाएगी और यह देखा जाएगा कि उसमें कितनी सच्चाई और न्यायसंगत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes