मौसम का बदला मिजाज, जून में दिखा कुहासा

सिलीगुड़ी,17 जून (नि.सं.)। गाजोलडोबा में जून के महीने में मौसम का मिजाज अचानक बदलने से लोगों के होश उड़ गए। चिलचिलाती गर्मी व बारिश के बीच अचानक घना कोहरा व शीतल वातावरण छाने की वजह से लोग हैरान हो गए। वहीं, सुहावना मौसम देखकर गाजोलडोबा में घूमने आये पर्यटकों में खुश का माहौल देखा जा रहा है। इतना ही गाजोलडोबा से गुजर रहे लोग भी ऐसे सुहावने मौसम का लुफ्त उठाते नजर आये।


आप को बता दे कि जलपाईगुड़ी जिले का गाजोलडोबा साल भर पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। आज भी कई पर्यटक गाजोलडोबा में घूमने आये। लेकिन वह सोचे नहीं थे कि उन्हें एक शांत, सुखदायक वातावरण का आनंद मिलेगा। आज का सुनहरा मौसम देख लग रहा है कि यह गर्मी नहीं बल्कि सर्दी का मौसम हो। तीस्ता नदी का पानी भी कोहरे से ढका हुआ है। साथ ही ठंडी हवा चल रही है।

गाजोलडोबा में आने वाले पर्यटकों ने कहा कि आज का मौसम मानो सर्दियों की सुबह की तरह लग रहा है। ठंडी हवा चल रहा है। सचमुच एक अलग एहसास महसूस हो रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *