मिट्टी प्रयोगशाला से जुड़े कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से रोजगार की व्यवस्था करने हेतु लगाई गुहार

सिलीगुड़ी, 30 सितंबर (नि.सं.)। मिट्टी प्रयोगशाला से जुड़े कर्मचारी आठ महीने से आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे है।राज्य सरकार के तहत कृषि विभाग की मिट्टी प्रयोगशाला के कॉन्ट्रैक्चुअल कर्मचारियों को जनवरी महीने में अनुबंध अनुबंध समाप्त होने के बाद अनुबंध का नवीनीकरण नहीं किया गया है।


करीब आठ महीने से उनके पास कोई काम नौकरी नहीं है।उन्होंने कहा इस काम के माध्यम से लगभग 133 परिवारों को संसार चलता है। काम बंद होने के कारण उन्हें आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।इस स्थिति में उन लोगों ने राज्य के मुख्यमंत्री से अपील की है कि जल्द ही उनके रोजगार की व्यवस्था की जाये।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *