खुली खिड़की बनी मुसीबत: फुलबाड़ी में रातों-रात तीन मोबाइल चोरी  

फुलबाड़ी, 4 जुलाई (नि.सं.)। गर्मी से राहत पाने के लिए खिड़की खोलकर सोने की आदत है। अब सावधान हो जाइए। वह खुली खिड़की खतरे का कारण बन गई है। खिड़की खुली छोड़कर सोने के दौरान घर से तीन महंगे मोबाइल फोन चोरी हो गए। यह घटना फुलबाड़ी दो नंबर ग्राम पंचायत के पश्चिम धनतला गठमाबाड़ी इलाके में में घटी है। 

जानकारी के अनुसार, मयनागुड़ी निवासी शिवानी राय फुलबाड़ी के एक निजी अस्पताल में ट्रेनिंग के लिए किराए पर रहती है। शुक्रवार देर रात चोरों ने खिड़की के जरिए उनके कमरे से मोबाइल फोन चुरा लिया। शनिवार सुबह नींद से उठने के बाद मोबाइल नहीं मिलने पर वह हैरान रह गई।

जब घटना की जानकारी मकान मालिक को दी गई तो देखा गया कि पास के एक अन्य कमरे की खिड़की भी खुली थी और वहां से भी दो मोबाइल फोन गायब थे। चोरी हुए तीन मोबाइल में से दो मकान मालिक बिनय राय के और एक शिवानी राय का बताया गया है। महंगे मोबाइल फोन चोरी होने से  शिवानी परेशान है।

वहीं मकान मालिक के दो मोबाइल चोरी होने से परिवार के सदस्य भी नाराज है। घटना के बाद न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes