आखिरकार पकड़ में आया उत्पाती हनुमान, चार दिन से दहशत में थे इलाके के लोग

नक्सलबाड़ी, 3 जून(नि.सं.)। पिछले चार दिनों से हनुमान के आतंक से नक्सलबाड़ी के लोग बेहद परेशान थे। रथखोला, रेलगेट, स्टेशन और तालतला इलाकों में हनुमान के हमलों में एक के बाद एक लोग घायल हो रहे थे, जिससे पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया था। वन विभाग के अनुसार, बीते चार दिनों में कुल 11 लोग हनुमान के हमले में घायल हुए हैं।

मंगलवार को भी तालतला इलाके में हनुमान के काटने से चार और लोग घायल हो गए। स्थिति बिगड़ती देख सुबह से ही टुकुरियाझाड़ रेंज के वनकर्मियों ने  हनुमान को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया।

लंबे प्रयास के बाद आखिरकार सफलता मिली। बंगाल सफारी पार्क से आए डॉक्टरों की एक विशेष टीम ने ट्रैंक्विलाइजर का इस्तेमाल कर हनुमान को काबू में किया। इसके बाद उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया गया।

वन विभाग के अनुसार, हनुमान का पहले स्वास्थ्य परीक्षण और इलाज किया जाएगा। इसके बाद उसे गहरे जंगल में छोड़ा जाएगा, ताकि वह दोबारा आबादी वाले इलाके में आकर लोगों के लिए खतरा न बने।

हनुमान के पकड़े जाने से नक्सलबाड़ी के लोगों ने राहत की सांस ली है। कई दिनों से डर के साये में जी रहे लोगों ने वन विभाग की इस कार्रवाई पर खुशी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetsezar casinotophillbetmobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetPusulabet girişPusulabet güncel girişgrandpashabetCasibomCasibomgrandpashabetjojobetgrandpashabetmariobetgrandpashabet girişurfa konteynerşanlıurfa konteynerGrandpashabetcasibommatbet girişmatbet girişVDCasinopusulabet girişcasibom girişcasibom girişsuperbetin girişbahiscasino1win1winbetgitromabetgameofbetradissonbetcratosroyalbetholiganbetjojobetjojobetDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomgrandpashabetbahiscasinobetgit girişcasibomgrandpashabetjojobetgrandpashabetcasinomilyonbetciosekabetjojobetmarsbahiscasinoroyalbetsalvadorpalacebetteosbetgrandpashabetpornograndpashabetŞans Casinojojobet grandpashabetazhar-itay.com grandpashabetgrandpashabetpusulabet girişbetwooncasibomjojobet Built with ❤︎ by appycodes