दूधिया में टूटे अस्थायी पुल का सांसद राजू बिष्ट ने किया निरीक्षण

दूधिया, 9 जून (नि.सं.)। भारी बारिश के कारण दूधिया में बालासन नदी पर बने अस्थायी पुल के टूटने की खबर मिलने के बाद शुक्रवार को दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट मौके पर पहुंचे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और इंजीनियरों के साथ स्थिति का निरीक्षण किया और पूरे हालात का जायजा लिया।

सांसद राजू बिष्ट ने बताया कि लगातार बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में कई जगह भूस्खलन हुआ है। इसके अलावा कई इलाकों में जलभराव की भी सूचना मिली है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी ली और स्थानीय लोगों से भी बातचीत किए। 

राजू बिष्ट ने कहा कि दूधिया में आवागमन बहाल करने के लिए जल्द ही एक नया अस्थायी पुल बनाना आवश्यक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को राज्य सरकार के सामने उठाया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि इस विषय पर मुख्यमंत्री से भी चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes