मृतक भाजपा कार्यकर्ता उलेन राय के घर समाधि निर्माण का कार्य शुरू

सिलीगुड़ी, 11 दिसंबर (नि.सं.)। उत्तरकन्या अभियान के दौरान मारे गये भाजपा कार्यकर्ता उलेन राय का समाधि उसके घर गाजलडोवा संलग्न मंतादारी में बनाने का कार्य शुरू हो गया है।


बताया जा रहा है कि मृतक उलेन राय के पिता व पत्नी के इच्छा के बाद भाजपा द्वारा इसका निर्माण कराया जा रहा है। मृतक उलेन राय के साले किशोर राय ने बताया कि उनकी बहन और जीजा के पिता उलेन राय के यूं अचानक से चले जाने से पूरी तरह से टूट चुके है। इसलिए उनका इच्छा है कि घर के बाहर तालाब के पास उलेन का समाधि बनाया जाए। समाधि के पास एक मंदिर भी बनाया जाए।

परिवार के इच्छा को देखते हुए भाजपा द्वारा समाधि निर्माण शुरू किया गया है। वहीं, किशोर राय ने बताया कि उलेन राय का दो बेटा और एक बेटी है। बड़ा बेटा 9वीं और दुसरा बेटा 7वीं जबकि बेटी चौथी कक्षा में पढ़ाई कर रही है। उलेन राय का कुल दस बिघा जमीन है। इसी पर खेती कर उलेन राय का घर चलता था। अब घर में कमाने वाला कोई नहीं है। जिस वजह से उसके परिवार ने एक सदस्य को नौकरी व बच्चों की पढ़ाई के लिए भाजपा सांसदो से गुहार भी लगायी गयी है। जिसे सभी भाजपा सांसदों ने पूरा करने का आश्वासन दिया है।


किशोर राय का कहना है कि भाजपा सांसद और नेताओ पर उसे पूर्ण विश्वास है। उल्लेखनीय है कि गाजलडोबा संलग्न मंतादारी ग्राम पंचायत के रहने वाले उलेन राय की मौत बीते 7 दिसंबर को भाजपा के उत्तर कन्या अभियान के दौरान हुई थी। जिसके बाद भाजपा के नेताओं ने आरोप लगाया था कि भाजपा के अभियान को रोकने के दौरान पुलिस की गोली से उलेन राय की मौत हुई है।

जबकि राज्य पुलिस ने इससे साफ़ इंकार कर दिया था। लेकिन मृतक भाजपा कार्यकर्ता के परिवार वालों की तरफ से पुलिस वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए एनजेपी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *