सिलीगुड़ी में अवैध बालू तस्करी पर पुलिस का शिकंजा—ट्रक-ट्रैक्टर जब्त, एक गिरफ्तार  

सिलीगुड़ी, 27 जून (नि.सं.)। अवैध बालू तस्करी के खिलाफ माटीगाड़ा थाना पुलिस ने शनिवार तड़के दो अलग-अलग अभियानों में बड़ी कार्रवाई करते हुए बालू से लदे एक ट्रक और एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। इस दौरान ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया, जबकि ट्रैक्टर चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। गिरफ्तार ट्रक चालक की पहचान श्यामल देव सिंह के रूप में हुई है, जो माटीगाड़ा का निवासी बताया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बालासन नदी से अवैध रूप से बालू की तस्करी की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर माटीगाड़ा थाना पुलिस ने शीशाबाड़ी इलाके में अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बालू से लदे एक ट्रक को रोककर चालक से वैध दस्तावेज दिखाने को कहा, लेकिन वह आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया।

इसके कुछ समय बाद पुलिस ने एक और अभियान चलाया, जिसमें बालू से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया। हालांकि, पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अवैध बालू खनन और तस्करी के खिलाफ इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes