मुख्यमंत्री ने कहा नहीं होगा बंग-भंग, कार्यक्रम में पहुंचे अनंत महाराज की कूचबिहार को अलग राज्य बनाने की मांग

सिलीगुड़ी,19 अक्टूबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में विजया सम्मिलनी के मंच से मुख्यमंत्री ने बंग-भंग को रोकने को लेकर एकता का संदेश दिया। इस दौरान मंच पर ग्रेटर कूचबिहार पीपुल्स एसोसिएशन के प्रधान अनंत महाराज मौजूद थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई बटवारा नहीं होगा। इधर,कार्यक्रम के अंत में अनंत महाराज ने कहा कि कूचबिहार पश्चिम बंगाल से बाहर है।

केंद्र सरकार कूचबिहार को अलग राज्य बनाने जा रही है। उनके इस टिप्पणी के बाद से सियासी माहौल गर्म हो गया है। गौरतलब है कि आज अनंत महाराज को सिलीगुड़ी के कावाखाली में आयेजित विजया सम्मिलनी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। इस दौरान अनंत महाराज ने मंच को संबोधित किया और मुख्यमंत्री के साथ शिष्टाचार का आदान-प्रदान किया। लेकिन कार्यक्रम के बाद अनंत महाराज ने एक बार फिर कूचबिहार को अलग राज्य बनाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि कूचबिहार पश्चिम बंगाल के साथ नहीं है। कूचबिहार पश्चिम बंगाल के बाहर है। केंद्र सरकार कूचबिहार को अलग राज्य बनाने जा रही है। अनंत महाराज जब ऐसे टिप्पणी कर रहे थे, तब उनके साथ कूचबिहार नगर पालिका के चेयरमैन रवींद्रनाथ घोष भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि ऐसे विवादित मुद्दों का जवाब नहीं देना चाहते है। मुख्यमंत्री ने अनंत महाराज को आधिकारिक रूप से आमंत्रित किया था। इस कार्यक्रम का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes