मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सर पर बैंडेज लगी स्थिति में पहुंची गार्डेनरीच

न्यू डेक्स: वह जनता की नेत्री हैं! इसलिए घायल या बीमार होने पर भी उनके पास आराम करने का समय नहीं है! एक बार फिर अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी घायलों से मिलने पहुंची। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री घर पर गिर गई थी। जिसकी वहज से उनके माथे पर गंभीर चोट आई थी। उन्हें टांके भी लगाने पड़े थे। इसके बावजूद भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी माथे पर पट्टी बांधकर सड़क पर चलती नजर आईं।


ज्ञात हो कि गार्डेनरिच में रविवार देर रात को एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत ढह गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। कुछ गंभीर रूप से घायल होने के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। कुछ अभी भी फंसे हुए हैं। वहीं,बचाव कार्य जारी है। इधर,आज सुबह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी माथे पर पट्टी बांधकर घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने इलाके का दौरा किया और सभी पहलुओं की जांच की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *