राजगंज, 22 अगस्त (नि.सं.)। इस साल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्गा पूजा कमिटियों को 60 हजार रुपये देने की घोषणा की। दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में आज राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में प्रशासनिक और समन्वय बैठक की।
इस बैठक में उन्होंने इस अनुदान की घोषणा की। पिछले साल पूजा कमिटियों को 50 हजार रूपये दिये गये थे,लेकिन इस साल 10 हजार रूपये बढ़ाकर 60 हजार अनुदान देनी की घोषणा की गई है।साथ ही मुख्यमंत्री ने बिजली के लिए 60 फीसदी छूट की भी घोषणा की।
आज फूलबाड़ी के पूर्वधनतला में मुख्यमंत्री की वर्चुअल बैठक में पुलिस, ब्लॉक प्रशासन, फूलबाड़ी1, फुलबाड़ी 2, डाबग्राम 1, डाबग्राम 2 और बिन्नागुड़ी अंचल के लगभग 170 क्लबों के सदस्य शामिल हुए।
