मुख्यमंत्री के दौरे से पहले जलपाईगुड़ी पुलिस अधीक्षक ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जलपाईगुड़ी,12 दिसंबर (नि.सं.)। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उत्तर बंगाल दौरे पर आ रही है। मुख्यमंत्री के दौरे से पहले जलपाईगुड़ी पुलिस अधीक्षक सहित जिले के पुलिस अधिकारियों ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।


अधिकारियों ने शहर की पार्किंग व्यवस्था सहित शहर के विभिन्न पहलुओं का निरक्षण किया। आज उन्होंने जलपाईगुड़ी के मसकलाईबाड़ी,शांतिपाड़ा और गौरीहाट इलाकों का दौरा किया।इसके अलावा, नए पुल के पास में पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। नगर पालिका की ओर से जोरो-शोरो से काम शुरू कर दिया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *