पंचनदी के ऊपर बने कंक्रीट ब्रिज का मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल उद्घाटन

सिलीगुड़ी , 26 अक्टूबर (नि.सं.)। ममता बनर्जी अपने सफर के दौरान सिलीगुड़ी वासी को ब्रिज के रूप में एक तोफा प्रदान की है। आज ममता बनर्जी कर्शिंयाग से वर्चुअल माध्यम से 47 नंबर वार्ड स्थित पंचनदी पर बने कंक्रीट ब्रिज का उद्घाटन किया।


उल्लेखनीय है कि करीब तीन साल पहले इस नदी पर बने लोहे का पुल काफी जर्जर हो चुका था। जिसके बाद प्रशासन ने इस ब्रिज पर से आवाजाही बंद कर दी थी। बदले में लोगो की आवाजाही करने के लिए वैक्लिपक लोहा का पूल प्रशासन ने तैयार की थी,लेकिन उस ब्रिज पर अक्सर जाम लग जाता था। इसके बाद इस ब्रिज पर कंक्रीट ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हुआ।

इस ब्रिज के पूरा होने में करीब करीब 3 वर्ष लग गये। जिसके बाद यह ब्रिज पूरी तरह से तैयार होकर पूरा हुआ। लंबे इंतजार के बाद पंचनदी ब्रिज का उद्घाटन होने से आवाजाही करने वालों से लेकर स्थानीय लोग काफी खुशी है। लोगों ने कहा कि उन लोगो की लंबे समय की मांग आज जाकर पूरा हुई है। जिसके लिए वे मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *