मुख्यमंत्री ने हाथरस कांड के सहारे योगी और मोदी पर कसा तंज

सिलीगुड़ी, 1 अक्टूबर (नि.सं.)। उत्तर प्रदेश के हाथरस कांड को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उत्तर बंगाल सफर के अंतिम दिन केंद्र और योगी सरकार पर साधा निशाना साधा है।मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने भाषण के दौरान हाथरस में एक युवती के साथ हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पर एक तरफ जहां सवाल उठाए है।


वहीं, दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ केंद्र सरकार पर भी सवाल खड़े किए।मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि एक युवती के साथ जबरन दुष्कर्म होता है। लेकिन इस दुष्कर्म के खिलाफ कार्रवाई करने की जगह पुलिस दुष्कर्म को ही जला देती है। दलित और माइनॉरिटी लोगों के ऊपर पिछले कुछ समय में बहुत ज्यादा अत्याचार बढ़ गया है।इसके अलावा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आगे कहा कि चुनाव के समय दलित के घर में दिखावे के लिए खाना खाया जाता है।

बाद में उन्हीं दलित और माइनॉरिटी लोगों के ऊपर अत्याचार भी किया जाता है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव से पहले आम लोगों से तमाम वादे भी किए जाते हैं। लेकिन एक वादा भी पूरा नहीं होता है।


बंद सभी चाय बागानों को खोलने की बात कही गई थी।लेकिन एक भी बंद चाय बागान नहीं खुला।सामने चुनाव है फिर से आम लोगों से वादे किए जाएंगे। लेकिन वह भी पूरा नहीं होगा ।लेकिन तृणमूल जो कहती है, वह जरूर पूरा करती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *