मुख्यमंत्री पहुंची सिलीगुड़ी, कल करेंगीं पदयात्रा का नेतृत्व

सिलीगुड़ी, 2 जनवरी (नि.सं.)। एनआरसी व सीएए के विरोध में पदयात्रा में भाग लेने के लिये तृणमूल नेत्री तथा राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज सिलीगुड़ी पहुंच गयी है।


शाम साढ़े पांच बजे वे बागडोगरा हवाई अड्डे पर उतरी। इसके बाद वे वहां से सीधा उत्तरकन्या में स्थित कन्याश्री सरकारी आवासन में चली गयी। शुक्रवार को करीब 12 बजे मुख्यमंत्री एनआरसी व सीएए के खिलाफ एक पदयात्रा का नेतृत्व करेंगी। यह पदयात्रा मल्लागुड़ी से शुरू होगी और बाघाजतिन पार्क में जाकर संपन्न होगी। इस पदायात्रा को लेकर तृणमूल कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पे है।

इसी बीच पहाड़ से भी भारी संख्या में लोगों के इस रैली में भाग लेने की खबर है। इसके साथ ही कई प्रखंडों से तृणमूल कार्यकर्ताओं के अलावा कई बुद्धिजीवी भी पदयात्रा में शामिल होगे। इसके बाद मुख्यमंत्री कल कोलकाता लौट जायेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *