नाबालिग छात्रा की असामान्य मौत को लेकर राजगंज थाने के सामने विरोध प्रदर्शन, आरोपी को कड़ी सजा की मांग   

राजगंज, 3 जून(नि.सं.)। नाबालिग छात्रा की असामान्य मौत के बाद मंगलवार को राजगंज थाने के सामने मृतका के परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित होकर प्रदर्शन पर उतर आए। थाने के गेट के सामने शव रखकर विरोध जताया गया। साथ ही आरोपी को सख्त सजा देने और उसके परिवार के सदस्यों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राजगंज की मुख्य सड़क को जाम कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, राजगंज थाना क्षेत्र के सन्यासीकाटा ग्राम पंचायत के नवग्राम इलाके की एक कक्षा 9वीं की नाबालिग छात्रा का सुखानी ग्राम पंचायत के एक युवक के साथ प्रेम संबंध था। नाबालिग होने के कारण दोनों परिवार इस रिश्ते के खिलाफ थे। आरोप है कि इसके बाद युवक उसे अपने घर ले गया, जहां उसे जबरन पिलाया गया।

गंभीर हालत में पहले उसे जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में हालत बिगड़ने पर उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। मंगलवार रात को परिजन शव लेकर राजगंज थाने के सामने जुटे और विरोध प्रदर्शन किया। सड़क जाम होने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

सूचना मिलते ही राजगंज थाने की भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची। काफी देर तक प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत के बाद पुलिस ने जांच और कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम हटाया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोमवार रात ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया था। मंगलवार को उसे जलपाईगुड़ी जिला अदालत में पेश किया गया, जहां न्यायाधीश ने उसे पुलिस रिमांड में भेज दिया। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetsezar casinotophillbetmobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetPusulabet girişPusulabet güncel girişgrandpashabetCasibomCasibomgrandpashabetjojobetgrandpashabetmariobetgrandpashabet girişurfa konteynerşanlıurfa konteynerGrandpashabetcasibommatbet girişmatbet girişVDCasinopusulabet girişcasibom girişcasibom girişsuperbetin girişbahiscasino1win1winbetgitromabetgameofbetradissonbetcratosroyalbetholiganbetjojobetjojobetDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomgrandpashabetbahiscasinobetgit girişcasibomgrandpashabetjojobetgrandpashabetcasinomilyonbetciosekabetjojobetmarsbahiscasinoroyalbetsalvadorpalacebetteosbetgrandpashabetpornograndpashabetŞans Casinojojobet grandpashabetazhar-itay.com grandpashabetgrandpashabetpusulabet girişbetwooncasibomjojobet Built with ❤︎ by appycodes