नाबालिग दुष्कर्म मामले में दो वर्ष बाद एक आरोपी गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 5 अगस्त (नि.सं.)। प्रधान नगर थाना की पुलिस ने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में फरार दो आरोपियों में से एक आरोपी को दो वर्ष बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम गौरव बारूई है। वह प्रधान नगर थाना अंतर्गत दक्षिण पलास इलाके का निवासी है।


मिली जानकारी के अनुसार प्रधान नगर थाना में वर्ष 2019 के मार्च महीने में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के एक मामले में दो युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गयी थी। तब से पुलिस दोनों आरोपियों की पकड़नें में जुटी हुई थी। पुलिस द्वारा कई बार आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया लेकिन आरोपी पकड़ से बाहर थे। इधर, आरोपी को लगा की मामला ठंडा पर गया है और वह अपने घर दक्षिण पलास वापस आ गया।

इसकी खबर जैसे ही प्रधान नगर थाना की सफेद पोशाक को मिली। पुलिस द्वारा बीती रात दक्षिण पलास इलाके में अभियान चलाकर गौरव बारूई को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपित को अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई के लिए चार दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी गौरव बारूई के साथी की तलाश में फिर से जुट गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *