नाबालिगा हत्याकांड: 57 दिनों में पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट किया पेश

सिलीगुड़ी,19 अक्टूबर (नि.सं.)। माटीगाड़ा नाबालिगा छात्रा हत्याकांड मामले के 57 दिनों में पुलिस कोर्ट में आज चार्जशीट जमा कर दी है। बताया जा रहा है कि छात्रा हत्याकांड मामले में माटीगाड़ा थाना की पुलिस ने बहुत जल्द ही चार्जशीट कोर्ट में जमा कर दिया है। वैसे तो 90 दिनों के अंदर चार्जशीट जमा करने का समय सीमा रहता है। अब पुलिस और कोर्ट को सिर्फ हैदराबाद से आने वाली फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है।

जिससे छात्रा के साथ दुष्कर्म से लेकर उसकी हत्या के विषय में कोर्ट को छोटी से छोटी बात की जानकारी मिल जाएगी। इधर, आज आरोपी अब्बास के पेशी के दौरान बचाव पक्ष ने एक बार फिर से जमानत याचिका दायर की। जिसे न्यायाधीश ने खारिज कर दिया।

वहीं, न्यायाधीश ने पूजा के बाद नवंबर महीने में छात्रा हत्याकांड मामले में ट्रायल शुरू करने की तारीख तय की है। इसके साथ ही चार्जशीट में जिन गवाहों का नाम है उनका भी बयान दर्ज होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetdeneme bonusu veren sitelergameofbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişJojobetjojobetzenbetPerabetperabetjojobetJojobetJojobetjojobetgrandpashabetjojobet Built with ❤︎ by appycodes