सिलीगुड़ी, 21 नवंबर (नि.सं.)। महिला थाने की पुलिस ने नाबालिगा प्रेमिका की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम रूपम गोराईट(20) है। वह नक्सलबाड़ी का निवासी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी रूपम गोराईट का एक नाबालिगा के साथ प्रेम संपर्क था। इसके बाद आरोपी युवक प्रेमिका के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान उसने अपने प्रेमिका की कई अश्लील फोटो अपने मोबाइल में कैद कर रखा। बाद में नाबालिगा की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
जब नाबालिगा की मां को घटना के बारे में पता चला तो वह अक्टूबर महीने की 26 तारीख को महिला थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर मामले की जांच करते हुए महिला थाने की पुलिस ने बीते कल सोशल मीडिया अश्लील फोटो वायरल करने के आरोप में नकस्लबाड़ी से रूपम गोराईट को गिरफ्तार किया। आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। महिला थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।