नाबालिगा से दुष्कर्म करने की कोशिश के आरोप में युवक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,4 मार्च(नि.सं.)। मेडिकल चौकी अंतर्गत दुर्गा मंदिर इलाके में एक 15 वर्षीय नाबालिगा के साथ जबरन दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप एक युवक के खिलाफ उठे है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम दीपेश राय (18) है। वह मूल रूप से गंगारामपुर का निवासी है, लेकिन काम के सिलसिले में वह दुर्गा मंदिर इलाके में रहता है। वहीं, दीपेश राय की उसी इलाके में मुर्गी की दुकान है। जिसके चलते नाबालिगा के परिवार के साथ उसका अच्छा जान पहचान हो गया था।

बताया गया है कि बीते कल नाबालिगा कोलड्रिंक लेने के लिए पास के दुकान में गई थी। आरोप है कि दीपेश राय ने अपने जान पहचान का फायदा उठाकर युवती के साथ बातचीत करते हुए उसे सुनसान जगह पर ले गया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की है। लेकिन काफी देर हो जाने के बाद भी जब नाबालिगा घर नहीं लौटी तो परिवार वाले उसकी तलाश शुरू की। जिसके बाद नाबालिगा को सुनसान जगह से बरामद किया।

घटना के बाद परिवार वालों ने मेडिकल चौकी में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक दीपेश राय को गिरफ्तार किया। आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। मेडिकल चौकी की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusjojobetcasinopermobilbahisjojobetCasibomjojobetkargabetİmajbetimajbetjojobetCasibomjojobetgrandpashabetmarsbahisxslotnesinecasinotipobetGrandpashabet Güncel Girişurfa haberşanlıurfa habervdcasinomatadorbetcasibomVdcasinomatbet güncel girişsekabet girişonwinjojobetjojobetsahabetjojobet girişvdcasino girişgrandpashabetjojobetpalacebetteosbetbahiscasino1winbetgitromabetgameofbetradissonbetcratosroyalbetgrandpashabetholiganbet Deneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetpadişahbetcasibombetsalvador giriş Built with ❤︎ by appycodes