नाबालिगा के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में एक गिरफ्तार 

सिलीगुड़ी, 7 नवंबर (नि.सं.)। 6 वर्षीय नाबालिगा के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को पकड़कर प्रधान नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी की पहचान हीरालाल शाह के रूप में हुई है।


यह घटना शनिवार देर शाम प्रधान नगर थाना अंतर्गत इलाके की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी हिरालाल शाह को स्थानीय 6 वर्षीय एक नाबालिगा के साथ अश्लील हरकत करते लोगों ने देख लिया। इसके बाद आरोपी को बांधकर जमकर पिटाई की गई। जिसके बाद प्रधान नगर थाना कि पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, नाबालिगा के परिवार की तरफ से आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया गया है। इधर, पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आज सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *