नाबालिगा से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में युवक गिरफ्तार

राजगंज, 24 मार्च (नि.सं.)। राजगंज पुलिस ने एक नाबालिगा से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप मेें एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम बबलू बर्मन (25) है। वह राजगंज के कुकुरजान ग्राम पंचातय अंतर्गत कांतीपाड़ा का निवासी है।


पुलिस सूत्रों के अनुसार 8 जनवरी को कांतिपाड़ा की एक 14 वर्षीय नाबालिगा बाथरूम के लिये घर से निकली थी। तभी युवक ने उक्त नाबालिगा को घसीटकर पास के जंगल में ले गया। आरोप है कि उसने वहां उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। हालांकि, नाबालिगा के चिल्लाने पर युवक वहां से फरार हो गया।

घटना के बाद नाबालिगा के परिजनों की ओर से 13 जनवरी को राजगंज थाने में युवक के खिलाफ एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने कई बार आरोपी युवक को पकड़ने के लिये अभियान भी चलाया, लेकिन युवक फरार हो जाता था। आखिरकार गुप्त सूत्रों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को सिलीगुड़ी के सारूगाड़ा पाइपलाइन इलाके से बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया।


राजगंज थाने के आईसी पंकज सरकार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आज आरोपी को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *