नवान्न चलो अभियान के तहत भाजपा ने शुरू किया दीवार लेखन

सिलीगुड़ी, 7 सितंबर (नि.सं.)। गेरूआ शिविर 13 सितंबर को नवान्न चलो अभियान करने वाली है। इधर, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सिलीगुड़ी सांगठनिक भाजपा युवा मोर्चा ने आज से दीवार लेखन शुरू कर दी है। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने माटीगाड़ा इलाके में दीवार लेखन किया।

इस मौके पर भाजपा सांगठनिक युवा मोर्चा के अध्यक्ष अरजीत दास और प्रदेश सचिव गौरव लामा ने कहा कि सीबीआई के शिकंजे में आये तृणमूल नेता पार्थ चटर्जी और अनुव्रत मंडल मोहरे है। मास्टर माइंड कोई और ही है। इसलिए वे लोग 13 सितंबर को मास्टर माइंड को गिरफ्तार कर जेल में डालने की मांग नवान्न चलो अभियान करेंगे।

वहीं, भ्रष्ट राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा आम लोगों को नवान्न चलो अभियान में जुड़ने का अपील करती है। इसी के मद्देनजर अभियान को सफल बनाने के लिए दीवार लेखन शुरू किया गया है। कार्यक्रम में माटीगाड़ा-2 नंबर ग्राम पंचायत के विरोधी दल नेता मिठून प्रमाणिक और युवा कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwingrandoperabetroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetPerabetperabetJojobetPusulabet JojobetjojobetgrandpashabetcasibomjojobetcasibomgrandpashabettipobetGrandpashabet giriş Built with ❤︎ by appycodes