नदी में डूबे इंजीनियरिंग के छात्र का शव बरामद

कूचबिहार,18 जुलाई (नि.सं.)। नदी में डूबे इंजीनियरिंग के छात्र का शव आज सुबह बरामद कर लिया गया। मृतक का नाम शाहिल आलम (19) है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे चिलखाना 2 ग्राम पंचायत अंतर्गत बालाघाट इलाके के पदनात नदी में उक्त छात्रा नहाने गया था।


तभी वह अचानक नदी में बह गया। घटना की जानकारी मिलते ही तूफानगंज पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंचे। दो दिन तक नदी में तलाश करने के बाद भी छात्र का कोई सुराग नहीं मिला।

इसके बाद आज सुबह स्थानीय लोगों ने तूफानगंज महकमा के देवचराई संतोषपुर इलाके के गदाधर नदी में छात्र का शव देखा। बाद में घटना की जानकारी तूफानगंज पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद से इलाके में मातम छाया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *