नदी में नहाने के दौरान तीसरी कक्षा का छात्र बहा, छात्र की तलाश जारी

फांसीदेवा, 6 सितंबर (नि.सं.)। नदी में नहाने के दौरान तीसरी कक्षा का एक छात्र बह गया। यह घटना सोमवार को फांसीदेवा ब्लॉक अंतर्गत विधाननगर के मेजमानगच चेंगा नदी में घटी है। लापता छात्र का नाम सूर्य सिंह (9) है। एक दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

बताया गया है कि सोमवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर सूर्य स्कूल गया था। दोपहर को स्कूल से लौटते समय वह अपने दोस्तों के साथ चेंगा नदी में नहाने गया था। नहाने के लिए नदी में उतरते ही वह पानी के बहाव में बह गया।

स्थानीय युवक ने काफी देर तक नदी में उसकी तलाश करने के बाद पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही फांसीदेवा पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची। आज सुबह से ही एनडीआरएफ की टीम लापता नाबालिग की तलाश शुरू कर रही है। लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetdeneme bonusu veren sitelercasinopermobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişJojobetJojobetkargabetİmajbetPerabetjojobetJojobetJojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobet Built with ❤︎ by appycodes