नगर निगम में प्रशासक गौतम देव ने पेश किया घाटे का बजट

सिलीगुड़ी, 24 सितंबर (नि.सं.)। नगर निगम में आज सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासक मंडली के चेयरमैन गौतम देव ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए साढ़े 4 करोड़ रुपये के घाटे का बजट पेश किया।


उन्होंने प्रशासक मंडली के सदस्यों और नगर अधिकारियों की उपस्थिति में घाटे का बजट पेश किया। इस दौरान विपक्षी दल न होने के कारण बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस संबंध में गौतम देव ने कहा कि बजट में टैक्स कलेक्शन, गरीबों की सेवा, शहर के विकास और पेयजल पर विशेष ध्यान दिया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *