नागरकाटा के भगतपुर चाय बागान में पिंजरे में फंसा तेंदुआ

मालबाजार, 5 फरवरी (नि.सं.)।नागराकाटा के भगतपुर चाय बागान के कोठी लाइन श्रमिक महल्ला इलाके में वन विभाग द्वारा लगाये गये पिंजरे में एक वयस्क तेंदुआ फंस गया।


वन विभाग के अनुसार इलाके में पहले से ही बकरी की लालच देकर एक पिंजरा लगाया गया था। उस पिंजरे में गुरूवार शाम को उक्त तेंदुआ फंस गया।इसके बाद घटना की जानकारी खुनिया स्क्वाड के कर्मियों को दी गयी।

खबर मिलते ही वनकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और तेंदुए को बरामद किया। इस संबंध में रेंजर राजकुमार लायेक ने कहा कि तेंदुए को लाटागुड़ी के प्रकृति पर्यवेक्षण केंद्र में ले जाया गया है।वहां स्वास्थ्य जांच के बाद तेंदुए को आज जंगल में छोड़ा दिया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *