सिलीगुड़ी नगरनिगम के बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होने से पहले मेयर ने विभिन्न विभागों का किया दौरा

सिलीगुड़ी, 6 मई (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम का बोर्ड का कार्यकाल रविवार को समाप्त हो रहा है। इसे देखते हुए शनिवार को सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर अशोक भट्टाचार्य ने निगम के विभिन्न विभागों का दौरा कर सभी अधिकारियों को धन्यवाद दिया।

इस दौरान मेयर ने निगम के विपक्षी दल नेता रंजन सरकार व तृणमूल कांग्रेस के पार्षदों के साथ भी मुलाकात की । इस दौरान शहर के नाट्यकर्मियों, खेल प्रेमियों सहित विभिन्न संगठनों के सदस्यों द्वारा मेयर व मेयर परिषद को सम्मानित किया गया।

इसके बाद पत्रकारों से बातचित करते हुए मेयर अशोक भट्टाचार्य ने कहा कि विभिन्न असुविधाओं के बीच नगर बोर्ड ने पांच साल पूरे कर लिए है।इसकी सफलता के लिए उन्होंने निगम के कर्मचारियों और सहकर्मियों को श्रेय दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwindeneme bonusu veren sitelerligobetmatadorbetjojobetjojobet girişjojobet girişJojobetJojobetzenbetPerabetperabetjojobet Built with ❤︎ by appycodes