नगर निगम चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों का मोर्चा करेगा समर्थन : रोशन गिरी

सिलीगुड़ी,12जनवरी (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के 47 वार्डों में खड़े उम्मीदवारों को गोर्खा जनमुक्ति मोर्चा अपना पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया है। आज दागापुर स्थित गोर्खा जनमुक्ति मोर्चा के पार्टी कार्यालय में मोर्चा के नेता रोशन गिरी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए इसकी घोषणा की। रोशन गिरी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के साथ मोर्चा का गठबंधन है।


इसलिए इस बार के नगर निगम चुनाव में मोर्चा अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं किया। मोर्चा तृणमूल कांग्रेस के सभी उम्मीदवारों को अपना समर्थन देते हुए प्रचार भी करेगी। वहीं, उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेताओं की तरफ से प्रचार के लिए बुलाये जाने पर मोर्चा तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार करने को तैयार है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने लंबे समय से पहाड़ के लोगों को सिर्फ लॉलीपॉप थमाया है। जिस वजह से राज्य की मुख्यमंत्री पर आस्था रखते हुए समर्थन करने का फैसला लिया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *