नगर निगम चुनाव: भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में सांसद अर्जुन सिंह ने किया प्रचार

सिलीगुड़ी, 8 फरवरी (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार करने आज भाजपा सांसद अर्जुन सिंह सिलीगुड़ी पहुंचे है। जिसके बाद सिलीगुड़ी नगर निगम के एक नंबर वार्ड में भाजपा उम्मीदवार कन्हैया पाठक के समर्थन में अजुर्न सिंह ने अपने प्रचार का शुरुआत किया।


बताया जा रहा है कि सांसद अर्जुन सिंह सिलीगुड़ी के एक नंबर वार्ड के अलावा 3,4,7,8,13,14,46 नंबर वार्ड में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे। इधर, एक नंबर वार्ड में प्रचार घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किये। साथ ही वार्ड की जनता से भाजपा उम्मीदवार को विजयी बनाने की अपील भी किये। प्रचार के बाद अर्जुन सिंह ने कहा कि नगर निगम चुनाव में मुख्य लड़ाई भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच हो रही है। नगर निगम चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता किसी भी कीमत पर बूथ नहीं छोड़ेंगे।

तृणमूल जिस भाषा में प्रश्न करेगी, उसी भाषा में भाजपा कार्यकर्ता उत्तर देंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं को यही वार्ता देने के लिए वह आज सिलीगुड़ी आए है। क्योंकि जनता भाजपा को चाहती है। वहीं, उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस से दीदी को अभिषेक बनर्जी ने रिटायर कर दिया है। अब तृणमूल कांग्रेस दीदी के नहीं बल्कि आई पैक के हाथ में है। पैसा लेकर उम्मीदवारों को टिकट दिया जा रहा है।


इसी को लेकर वर्तमान में दीदी और भतीजा के बीच मनमुटाव शुरू हो गया है। जनता सब कुछ देख रही है। इसीलिए अब जनता भाजपा पर भरोसा कर रही है। नगर निगम चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ अपना बोर्ड बनाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *