नगर निगम चुनाव: भाजपा ने जारी किया ‘संकल्प पत्र’

सिलीगुड़ी, 11 जनवरी (नि.सं.)। नगर निगम चुनाव को लेकर आज भाजपा के संकल्प पत्र का भाजपा सांसद राजू बिष्ट ने विमोचन किया है। सांसद ने इस दौरान कहा कि भाजपा का यह मेनिफेस्टो नहीं बल्कि संकल्प पत्र है। भाजपा जो वादा आम जनता से करती है। उसे पूरा करने के लिए संकल्प लेती है।


उन्होंने कहा कि इस बार नगर निगम चुनाव में भाजपा ने आम लोगों की जो दैनिक समस्या है। उन सब समस्या को मुद्दा बनाकर समाधान के लिए अपने संकल्प पत्र में शामिल किये है। भाजपा के संकल्प को पूरा करने के लिए बकायदा एक कमेटी भी बनाती है।

यह कमेटी संकल्प पत्र में किये गये वादे का निरीक्षण भी करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में सिलीगुड़ी को ग्रोथ इंजन बनाने का लक्ष्य है। नार्थ बंगाल के विकास के लिए सिलीगुड़ी ग्रोथ इंजन होगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *