नगर निमग ने अवैध निर्माण तोड़ा

सिलीगुड़ी, 30 नवंबर (नि.सं.)। ग्रीन ट्रिब्यूनल के दिशा-निर्देशों के अनुसार नगर निगम की ओर से अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर निगम नेे सिलीगुड़ी के 2 नंबर वार्ड अंतर्गत साउथ बाघाजतिन कॉलोनी इलाका और 3 नंबर वार्ड के गुरुंग बस्ती के कई नदी तट बन बने अवैध को निर्माण तोड़ा।


आज सुबह से अवैध निर्माण को तोड़ने का कार्य शुरू किया गया। बताया गया है कि सिलीगुड़ी के 2 और 3 नंबर वार्ड के महानंदा नदी के तट पर अवैध निर्माण कर लोग रह रहे थे।

इसी साल 13 जुलाई को प्रशासन ने निवासियों से अवैध निर्माण को हटाने के लिये कहा था। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद आज प्रशासनिक अधिकारी व पुलिसवाहिनी के मदद से नगर निगम ने आज करीब 30 अवैध निर्माण को तोड़ा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *