सिलीगुड़ी,9अगस्त (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच एक बार फिर नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। सड़क एवं रास्ता अतिक्रमण मुक्त करने के साथ ही सिलीगुड़ी नगर निगम ने मॉल के ऊपर बने अवैध निर्माणों के खिलाफ भी अभियान शुरू कर दिया है।
इस बीच आज नगर निगम के कर्मचारियों ने सिलीगुड़ी के भक्तिनगर थाना अंतर्गत सेवक रोड स्थित प्लानेट मॉल के ऊपर बने अवैध निर्माण को तोड़ दिया। बताया गया है कि बिना प्लान के प्लानेट मॉल के ऊपर उक्त अवैध निर्माण को तैयार किया गया था। जिसकी खबर मिलते ही नगर निगम ने अभियान चलते हुए अवैध निगम को हटा दिया।