नगर निगम ने सिलीगुड़ी शहर को जीरो वेस्ट सिटी बनाने के लिए की पहल, गाड़ियों में उठेगा अब शहर का कचरा

सिलीगुड़ी, 20 जनवरी (नि.सं.)। शहर को कचरा मुक्त बनाने के लिए नगर निगम के मेयर गौतम देव ने कई पहल की हैं। इस बार सिलीगुड़ी नगर निगम ने सिटी को जीरो वेस्ट बनाने के लिए एक कदम आगे बढ़ाया है। आज 5 करोड़ 9 लाख 52 हजार की लागत से 60 कचरा निस्तारण वाहनों का लोकार्पण किया गया है। आज फिलहाल 40 वाहनों का उद्घाटन किया गया।


अगले कुछ दिनों में 20 और वाहनों को चालु किया जाएगा। आज मेयर गौतम देव ने वाहनों का उद्घाटन किया। इस दौरान डिप्टी मेयर रंजन सरकार, नगर निगम के सफाई और कचरा विभाग के मेयर परिषद माणिक दे सहित अन्य लोग मौजूद थे। इस संबंध में मेयर ने कहा कि लोग जागरूक होंगे तो जीरो वेस्ट सिटी बनाना संभव होगा। इसलिए उन्होंने सभी का सहयोग मांगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *