नगर निगम चुनाव: अशोक भट्टाचार्य ने किया चुनाव प्रचार

सिलीगुड़ी, 9 जनवरी (नि.सं.)। जैसे जैसे चुनाव का समय नजदीक आ रहा है वैसे वैसे सभी पार्टियों के प्रत्याशियों के चुनावी प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। वहीं, सिलीगुड़ी नगर निगम के 6 नंबर वार्ड से माकपा प्रत्याशी अशोक भट्टाचार्य ने रोज की तरह रविवार के दिन भी चुनाव प्रचार करते नजर आये।


अशोक भट्टाचार्य आज सुबह चुनाव प्रचार किया। उन्होंने न केवल अपने वार्ड के लिए बल्कि कई अन्य वार्डों के वामपंथी उम्मीदवारों के समर्थन में भी प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की शिकायतें सुनीं और अपने विभिन्न कार्यों से लोगों को अवगत कराया।

इस मौके पर अशोक भट्टाचार्य ने कहा कि मुझे सभी वार्डों के सभी क्षेत्रों के लोगों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। अगर हम बोर्ड बनाते हैं तो हम आने वालों दिनों में नागरिकों की सभी मांगों को पूरा करने का प्रयास करेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *