नगर निगम की बोर्ड मीटिंग में विरोधियों ने कंचनजंगा स्टेडियम मैदान को लेकर उठाए सवाल

सिलीगुड़ी, 27 फरवरी (नि.सं.)। मुख्यमंत्री ने 21 फरवरी को सिलीगुड़ी के कंचनजंगा स्टेडियम में एक प्रशासनिक बैठक की। जिससे स्टेडियम का मैदान क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके बाद से विभिन्न खेमों के लोगों ने आवाज उठाई है।


आज सिलीगुड़ी नगर निगम की बोर्ड मीटिंग में मेयर से कंचनजंगा स्टेडियम मैदान को लेकर सवाल किया। लेकिन मेयर ने जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। इस वर्ष की दूसरी बोर्ड मीटिंग सोमवार को नगर निगम में हुई। इस बोर्ड मिटींग में विपक्ष पार्टियों ने कंचनजंगा स्टेडियम के क्षतिग्रस्त मैदान पर प्रकाश डाला। विपक्षी पार्षद नुरुल इस्लाम ने कहा कि सिलीगुड़ी के कंचनजंगा स्टेडियम निर्माण में न केवल सरकार बल्कि सिलीगुड़ी के लोगों की भूमिका है। हालांकि, मुख्यमंत्री की सभा के लिए स्टेडियम के मैदान को नष्ट कर दिया गया। उन्होंने इसका विरोध किया। उन्होंने इसे जल्द हल करने की मांग की।

दूसरी ओर, मेयर ने उलटे विरोधी परिषद पर सवाल उठाते हुए कहा कि वामपंथी के कार्यकाल में कई कार्यक्रम कराकर स्टेडियम के मैदान को मैदान को बर्बाद किया गया था। हालांकि, स्टेडियम को प्राथमिक चरण में खेलने के लिए उपयुक्त बनाया जाएगा। साथ ही मेयर गौतम देव ने आश्वासन दिया कि अत्याधुनिक स्तर पर स्टेडियम बनाया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *